नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

Yamunanagar: सिटी मॉल व निजी अस्पताल में फायरिंग करने वाले तीनों बदमाशो को हिरासत में लिया

शेयर करे :

यमुनानगर में सिटी मॉल और एक निजी अस्पताल में शनिवार देर रात हुई सनसनीखेज फायरिंग तथा उसके बाद रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए तीनों आरोपियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस आज तीनों को अदालत में पेश करेगी और पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग करेगी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में घायल होने के बाद तीनों आरोपियों का इलाज सिविल अस्पताल यमुनानगर में चल रहा था। डॉक्टरों द्वारा हालत स्थिर बताए जाने के बाद अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस ने सुरक्षा के बीच तीनों को हिरासत में ले लिया है और आज अदालत में पेश कर उनका रिमांड लिया जाएगा, ताकि पूरे नेटवर्क, गैंग कनेक्शन और साजिश की परतें खोली जा सकें। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में गलत जानकारी देकर जांच को भटकाने की कोशिश की।

मुख्य आरोपी गुरलाल ने खुद को कुरुक्षेत्र का निवासी बताया था, जबकि जांच में वह पंजाब के सामना का रहने वाला निकला। करनाल जिले के तरावड़ी निवासी नितिन और सागर ने खुद को नाबालिग बताया, लेकिन दस्तावेजी जांच में दोनों बालिग पाए गए। इन खुलासों के बाद पुलिस अब आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि पूरी वारदात विदेश में बैठे भगोड़े बदमाशों के इशारे पर अंजाम दी गई। आरोपियों को रंगदारी से जुड़े मामले में दहशत फैलाने के लिए तैयार किया गया था। उन्होंने बताया कि शनिवार रात फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने तुरंत घेराबंदी शुरू कर दी थी। रविवार सुबह गांव सुड़ैल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों तरफ से करीब 25-30 राउंड गोलियां चलीं।

जवाबी कार्रवाई में 2 आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरा आरोपी बाइक से गिरकर घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को मौके पर ही काबू कर लिया था। मुठभेड़ के दौरान सीआईए-2 इंचार्ज राकेश को 2 गोलियां और सीआईए-1 इंचार्ज राजकुमार को एक गोली लगी, लेकिन दोनों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई। इस घटना ने मुठभेड़ की गंभीरता को भी उजागर किया। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे बाइक सवार तीनों हमलावर रेलवे रोड स्थित एक निजी मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल में घुसे और 13-14 राउंड फायरिंग की। इसके कुछ देर बाद सिटी मॉल के बाहर भी गोलियां चलाई गईं और गैंगस्टरों के नाम की पर्ची फेंकी गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की।

आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने शहर में नाकाबंदी की। अगले दिन रविवार की सुबह करीब पांच बजे तीनों आरोपियों को गांव सुड़ैल के नजदीक घेर लिया। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें दो आरोपियों के टांग में गोली लगी जबकि एक बाइक से गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर ही तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौल व 4- 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मोबाइल डेटा की जांच से गैंग कनेक्शन और साजिश से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी संगठित तरीके से रंगदारी से जुड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि विदेश में बैठे गैंगस्टर से उनका संपर्क कैसे हुआ, फायरिंग के लिए हथियार किसने उपलब्ध कराए और इस साजिश में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस अब साइबर और क्राइम यूनिट की मदद से पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। जांच इस दिशा में भी चल रही है कि क्या यह हमला पहले मांगी गई रंगदारी से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, सोशल मीडिया संपर्क और आर्थिक लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

हमसे संपर्क करें