नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Yamunanagar: गुरु नानक गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नकल कांड: इंविजिलेटर हटाया, प्रशासन की सख्त कार्रवाई

शेयर करे :

गुरु नानक गर्ल्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में दसवीं कक्षा की गणित परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को नकल करवाने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। उपायुक्त प्रीति ने परीक्षा केंद्र के इंविजिलेटर पंकज नागरा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, सीटीएम पीयूष गुप्ता ने फ्लाइंग स्क्वॉड के साथ परीक्षा केंद्र पर अचानक छापामारी की थी। जांच के दौरान पंकज नागरा को कुछ विद्यार्थियों को अनुचित साधनों का प्रयोग करने में मदद करते हुए पाया, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई। प्रशासन ने इसे परीक्षा की निष्पक्षता के खिलाफ गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। बोर्ड को भी पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट भेज दी गई है, ताकि नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।

नगराधीश पीयूष गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान गुरु नानक गल्र्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में ड्यूटी पर तैनात इंविजिलेटर के खिलाफ डीडीआर एवं जांच के दिए निर्देश नगराधीश पीयूष गुप्ता ने पंकज नागरा को इंविजिलेटर की ड्यूटी के दौरान विद्यार्थियों को नकल करवाते हुए पकड़ा, इनके खिलाफ नगराधीश ने डीडीआर दर्ज करवाया और इनको ड्यूटी से कार्यमुक्त कर दिया गया। नगराधीश ने इस संबंध में शिक्षा विभाग व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र अधीक्षक को भी निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान यदि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति दिखी तो केंद्र अधीक्षक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

डीसी प्रीति ने स्पष्ट किया कि परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही अन्य परीक्षा केंद्रों को भी सतर्क रहने और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभी केंद्र अधीक्षक को निर्देश दें और सचेत करें कि परीक्षा की शुचिता और गरिमा के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें