नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

पलवल: K.C.M. वर्ल्ड स्कूल के यश कुमार ने तैराकी प्रतियोगिताओं में रचा इतिहास

शेयर करे :

के.सी.एम. वर्ल्ड स्कूल, के प्रतिभाशाली छात्र यश कुमार ने विभिन्न जिला एवं राज्य स्तर की तैराकी प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम पूरे क्षेत्र में गर्व से ऊँचा कर दिया है। यश कुमार ने 8वीं हरियाणा स्टेट फिन स्विमिंग चैम्पियनशिप, खेल महाकुंभ, और हरियाणा ओलंपिक्स स्टेट गेम्स में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर अपनी उत्कृष्ट तैराकी प्रतिभा का परिचय दिया। 50 मीटर, 100 मीटर तथा 200 मीटर फ्री स्टाइल जैसी स्पर्धाओं में उन्होंने कई बार प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके साथ ही 3rd जिला तैराकी चैम्पियनशिप, 7th AIM स्पोर्ट्स क्लब प्रतियोगिता तथा विभिन्न इंटर स्कूल प्रतियोगिताओं में भी यश लगातार स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर सभी का ध्यान आकर्षित करते रहे। रिले रेस में उनका दल भी शानदार प्रदर्शन करता रहा। स्कूल के वार्षिक उत्सव “एंथुज़िया–एनुअल स्पोर्ट्स मीट” में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर यश कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी घोषित किया गया था। उनकी इन उल्लेखनीय उपलब्धियों के उपलक्ष्य में स्कूल की प्रार्थना सभा में प्राचार्या पारुल भारद्वाज ने यश कुमार को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यश जैसे विद्यार्थी न केवल स्कूल का नाम रोशन करते हैं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनते हैं। यश कुमार की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का फल है। स्कूल परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

सोहना के गांव खेड़ला की बेटी तानिया रोहिल्ला ने यूपीएससी की परीक्षा में 915वीं रैंक हासिल कर परचम लहराया है। तानिया ने यह मुकाम अपनी

अरावली पहाड़ी से सटे गांव खेड़ला के आबादी क्षेत्र में इन दिनों तेंदुआ बार-बार दिखाई दे रहा है। तेंदुआ गांव के तालाब में प्यास बुझाने

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

हमसे संपर्क करें