नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को किया गिरफ्तार

शेयर करे :

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में गड्ढे में गिरकर युवक कमल ध्यानी की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। पुलिस ने इस मामले में सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस घटना को लेकर ठेकेदार और दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के अधिकारियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब कमल ध्यानी बाइक से जा रहे थे और सड़क पर बने एक खुले गड्ढे में गिर गए। यह गड्ढा आंध्र स्कूल के पास प्रोफेसर जोगिंदर सिंह मार्ग पर दिल्ली जल बोर्ड और उसके ठेकेदार द्वारा खोदा गया था।

एफआईआर में कहा गया है कि गड्ढे को खुला छोड़ दिया गया था और वहां कोई चेतावनी बोर्ड, अवरोधक या सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। सड़क के बीचोंबीच गड्ढा होने के बावजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और अन्य जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें