नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

गिल और अभिषेक को युवराज ने दी अनोखी सलाह,गोल्फ खेले और रन बढ़ाए

शेयर करे :

भारत के दो बार के विश्व कप विजेता हीरो युवराज सिंह का कहना है कि गोल्फ उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कम से कम 3,000 और रन बनाने में मदद कर सकता था और उन्होंने अपने शिष्यों शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को इस खेल को अपनाने की सलाह भी दी। पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने क्रिकेट करियर पर गोल्फ के प्रभाव पर जोर देते हुए पहले कहा था कि जब वह क्रिकेट खेलते थे, तब उन्होंने गोल्फ खेला होता तो वे क्रिकेट में अतिरिक्त 2000 रन बना सकते थे। युवराज ने बृहस्पतिवार को आईजीपीएल टूर कार्यक्रम के लांच के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, मैं कपिल पाजी से सहमत हूं, उन्होंने 2000 कहा था, पर मैं 3000 और रन बना सकता था।

उन्होंने कहा, अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नियम बदल गए हैं। क्रिकेट में आपको दूसरा मौका नहीं मिलता। गोल्फ में आप एक खराब शॉट खेलते हैं, फिर भी आप एक अच्छा शॉट मारकर वापसी कर सकते हैं। भारत की 2007 टी-20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले 43 वर्षीय युवराज आईजीपीएल के सह मालिक और ब्रांड दूत के तौर पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। युवराज ने कहा, अगर आप आउट हो जाते हैं तो आप कमरे में बैठकर अगले मैच के बारे में सोचते रहते हैं। लेकिन अगर मैच का दूसरा दिन होता तो आप आउट होकर अपने दोस्तों के साथ गोल्फ खेल सकते हैं। आप किसी मैच में तरोताजा होकर जाते हैं।

कभी कभार कोई दूसरा खेल खेलना और फिर तरोताजा होकर वापस आना अच्छा होता है। उन्होंने कहा, मैं सभी युवा क्रिकेटरों से कहता हूं कि गोल्फ खेलने की कोशिश करो, गेंद को हिट करो, देखो कैसा महसूस होता है। क्योंकि कभी कभी बहुत ज्यादा अभ्यास भी आपके लिए अच्छा नहीं होता है। यह पूछने पर कि क्या उन्होंने अपने शिष्यों (गिल और अभिषेक) को क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान गोल्फ खेलने के लिए कहा है तो युवराज ने कहा, मैंने उन्हें गोल्फ खेलने के लिए कहा है और मैं उन्हें खेलने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। समय निकालना बहुत मुश्किल है, लेकिन मुझे लगता है कि IPL के दौरान वे समय निकाल सकते हैं। युवराज ने कहा, यह उन पर निर्भर करता है। अब वे खेल के सुपरस्टार हैं और उन्हें यह तय करना होगा कि उन्हें बेहतर बनने में क्या मदद करेगा। अगर गोल्फ कुछ कर सकता है तो उन्हें यह तय करना होगा। लेकिन मैं सभी खिलाड़ियों को गोल्फ खेलने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। मुझे लगता है कि यह तनाव दूर करने का एक शानदार तरीका है और यह दिमाग के लिए बहुत अच्छा है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

मेक्सिको में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ एल मेंचो

ICC Men’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर हुआ जब Zimbabwe national cricket team ने Australia national cricket team को 23 रन से हरा दिया।

भारत अपनी वायु क्षमता को आधुनिक बनाने के लिए रक्षा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पूंजी निवेश कर रहा है। हालिया उदाहरण 114 राफेल लड़ाकू

हमसे संपर्क करें