नवीनतम पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्रेस वार्ता करते

होली भारत के सबसे रंगीन त्योहारों में से एक है,

होली का त्यौहार करीब आते ही हवाओं में उल्लास घुलने

उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने नॉमिनेशन भरा

शेयर करे :

एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने नामांकन दाखिल कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी पहले प्रस्तावक बने। नामांकन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेता मौजूद थे। नॉमिनेशन से पहले राधाकृष्णन ने संसद परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। 17 अगस्त को हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी थी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राधाकृष्णन के नाम का ऐलान किया था। राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी से होगा। खास बात है कि दोनों उम्मीदवार दक्षिण से हैं। रेड्डी 21 अगस्त को नामांकन करेंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होगी। उसी दिन काउंटिंग भी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है। 25 अगस्त तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है।दरअसल, उपराष्ट्रपति का चुनाव जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई की रात अचानक इस्तीफा देने की वजह से हो रहा है। 74 साल के धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद जसवंत पवार सैनी द्वारा होली के पावन अवसर पर अपने क्षेत्र के सभी सफाई कर्मियों के सम्मान में एक विशेष

अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बढ़ते संघर्ष ने

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को जिला पुलिस लाइन जगाधरी में एक भावुक व सम्मानजनक माहौल के बीच पुलिस विभाग के

हमसे संपर्क करें