
विपक्ष ने राज्य के विशेष दर्जे की बहाली की मांग की।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की सियासत में एक बार फिर धारा 370 की बहाली का मुद्दा गरमा गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी जैसे दलों ने केंद्र सरकार से राज्य का विशेष दर्जा वापस देने की मांग की है। केंद्र सरकार का कहना है कि धारा 370 हटने के बाद राज्य में विकास की गति तेज हुई है और सुरक्षा स्थिति में सुधार आया है। वहीं, विपक्ष का आरोप है कि सरकार जम्मू-कश्मीर के लोगों की पहचान और अधिकारों से समझौता कर रही है।