
UGC ने जारी की नई गाइडलाइन, 3-वर्षीय डिग्री होगी ‘फाउंडेशनल’:
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को लागू करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए कहा है कि सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 4-वर्षीय अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम (FYUP) को अनिवार्य रूप से लागू किया जाए।
इस नई प्रणाली में छात्र 4 साल में “हॉनर्स विद रिसर्च” की डिग्री प्राप्त कर सकेंगे, जबकि 3 साल की डिग्री केवल एक फाउंडेशनल सर्टिफिकेट मानी जाएगी।
UGC के अनुसार यह बदलाव छात्रों को शोध, रोजगार और उच्च शिक्षा के लिए बेहतर तैयार करेगा। साथ ही छात्रों को हर वर्ष एक वैकल्पिक एक्ज़िट ऑप्शन भी दिया जाएगा, जिससे वह चाहें तो 1 साल के बाद सर्टिफिकेट, 2 साल के बाद डिप्लोमा और 3 साल के बाद सामान्य डिग्री ले सकते हैं।
हालांकि कुछ शिक्षाविदों और छात्रों ने इस पर चिंता जताई है कि यह प्रणाली कुछ वर्गों के लिए महंगी और जटिल साबित हो सकती है।