नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बेयरस्टो और राशिद खान की मदद से एमआई एमिरेट्स ने दुबई कैपिटल्स को हराया

शेयर करे :

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो की 67 रन की शानदार पारी और राशिद खान की उम्दा गेंदबाजी की मदद से एमआई एमिरेट्स ने आईएलटी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के कम स्कोर वाले मैच में दुबई कैपिटल्स पर सात रन की रोमांचक जीत हासिल की।


बेयरस्टो (40 गेंदों में 67 रन) के अर्धशतक के बावजूद एमआई एमिरेट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 137 रन ही बना पाई। कैपिटल्स की तरफ से मुस्तफिजुर रहमान ने 34 रन देकर तीन जबकि जवादुल्लाह ने सात रन देकर दो विकेट लिए।


दुबई कैपिटल्स की टीम छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ा गई और निर्धारित 20 ओवर में 130 रन बनाकर आउट हो गई। उसकी तरफ से जॉर्डन कॉक्स ने 46 और शयान जहांगीर ने 34 रन बनाए।


राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एमआई एमिरेट्स की जीत में अहम भूमिका निभाई। अफगानिस्तान के इस लेग स्पिनर ने 14 रन देकर दो विकेट लिए। उनके अलावा रोमारियो शेफर्ड और नवीन उल हक ने भी दो-दो विकेट लिए।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

हमसे संपर्क करें