नवीनतम पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्रेस वार्ता करते

होली भारत के सबसे रंगीन त्योहारों में से एक है,

होली का त्यौहार करीब आते ही हवाओं में उल्लास घुलने

रूस में भूकंप का कहर: कमचटका में 8.8 तीव्रता का भूकंप, हजारों विस्थापित

शेयर करे :

प्रशांत महासागर क्षेत्र में आया शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

रूस के कमचटका प्रायद्वीप में सोमवार की सुबह भयंकर भूकंप आया जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 8.8 मापी गई। यह क्षेत्र पहले से ही भूकंप प्रवण है लेकिन इस बार का कंपन पिछले एक दशक का सबसे शक्तिशाली रहा।

भूकंप का केंद्र समुद्र तल से 35 किलोमीटर गहराई में था, जिससे तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। स्थानीय प्रशासन ने लगभग 50,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

हालांकि अब तक किसी बड़ी मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सैकड़ों मकानों में दरारें आई हैं और बिजली तथा पानी की आपूर्ति ठप हो गई है।

रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं और सेना की टुकड़ियों को भी आपदा क्षेत्र में भेजा गया है। जापान और अलास्का तक हल्के झटके महसूस किए गए।

वैज्ञानिकों ने इस घटना को “Pacific Ring of Fire” में लगातार बढ़ रही भू-गर्भीय गतिविधियों का नतीजा बताया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

Iran के गेराश क्षेत्र में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी United States Geological Survey (USGS) ने दी। भूकंप का केंद्र

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

मेक्सिको में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ एल मेंचो

हमसे संपर्क करें