सेक्टर-8 स्थित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने Sarurpur Industrial Association के साथ मिलकर न्यूजसन प्लास्टिक इंडस्ट्रीज में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें 121 लोगों ने अपनी जांच कराई। इस शिविर में बीपी, शुगर, जर्नल परामर्श, आर्थो परामर्श और मुफ्त आंखों की जांच कराई जिसमें कई लोगों को पता चला कि उनकी आंखों में कुछ कमी है। इसके अलावा लोगों को कई बीमारियों को लेकर जागरूक भी किया।
इस शिविर का उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना था। इस शिविर में दौरान एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र शाह, मुकेश गुप्ता, विनोद बंसल, संजय गुप्ता, अरुण बजाज न्यूजसन प्लास्टिक इंडस्ट्रिीज के डायरेक्टर सुनील, डॉ. सूरज प्रकाश आरग्य केंद्र के चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, सेक्रेट्री अशोक गोयल, राजन अग्रवाल मौके पर मौजूद रहे। ऐसे कैंप डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र आयोजित करता रहता है जिससे कि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहे और इन कैंपों में अगर कोई बीमारी उनके शरीर में उत्पन्न हो रही है तो उसके बारे में भी उन्हें पता चला रहे।