नवीनतम पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्रेस वार्ता करते

होली भारत के सबसे रंगीन त्योहारों में से एक है,

होली का त्यौहार करीब आते ही हवाओं में उल्लास घुलने

अमेठी में रोडवेज बस और कार की टक्कर में 2 व्यक्तियों की मौत, 10 अन्य घायल

शेयर करे :

अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में रविवार को रोडवेज बस और कार में भीषण टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि घायलों में से 4 की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक हादसा गौरीगंज थाना क्षेत्र के रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग के बनी बाबूगंज सगरा के पास हुआ, जहां घने कोहरे के चलते रोडवेज बस और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई।
हादसे में गौरीगंज के अन्नी बैजल निवासी कार सवार दीपक सिंह (45) व कौशांबी निवासी ऋतुराज यादव (35) की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना में 10 लोग घायल हो गए हैं जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय गौरीगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। थाना गौरीगंज के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 4 को गंभीर चोटें आई हैं। एसएचओ ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है। नाले के आसपास बस रही कॉलोनियों

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा

हमसे संपर्क करें