नवीनतम पोस्ट

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर

अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले

Sohna: नाबालिग अपहरण के आरोपी की 7 दिन की रिमांड मंजूर

शेयर करे :

सोहना शहर थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को करीब सवा माह बाद गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कोठड़ा रायपुर निवासी इकबाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया।

अदालत में पेशी के दौरान पुलिस ने मामले से संबंधित बरामदगी और अन्य पहलुओं पर पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की। अदालत ने पुलिस की मांग स्वीकार करते हुए आरोपी इकबाल को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

रिमांड मिलने के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस आरोपी से नाबालिग का मोबाइल फोन और घर से ले जाए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद करने की कोशिश करेगी। इसके अलावा पुलिस आरोपी को उन स्थानों पर भी ले जाएगी, जहां वह नाबालिग को लेकर ठहरा था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने कब और कितने दिनों तक किन-किन जगहों पर ठहराव किया। साथ ही यह पहलू भी जांच के दायरे में है कि कहीं नाबालिग का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश तो नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार आरोपी की मदद में कुछ लोगों के शामिल होने की आशंका है। फिलहाल आरोपी के भाई की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है और पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. सोनी के अनुसार मिलावटी मिठाइयों का सेवन पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर लौटने के दौरान सोमवार को बसों में भारी भीड़ रही। अंदर महिलाओं की अधिक संख्या

अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बढ़ते संघर्ष ने

हमसे संपर्क करें