नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

स्काडा स्कीम के तहत लगेगी नई स्ट्रीट लाइटें, डीपीआर तैयार: निगम आयुक्त

शेयर करे :

सौरभ चौधरी और सुरूचि इंदर सिंह की भारतीय जोड़ी ने एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में बुधवार को चीनी ताइपै को हराकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग का कांस्य पदक जीता। दोनों ने लियू हेंग यू और सिएह सियांग चेन को 17 .9 से हराया। इससे पहले मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक जीता था। भारतीय जोड़ी ने क्वालीफाइंग दौर में पांचवां स्थान हासिल किया जब सुरूचि ने 292 और सौरभ ने 286 स्कोर किया। दोनों का कुल स्कोर 578 रहा और आठ टीमों के पदक दौड़ में प्रवेश के समय वे पांचवें स्थान पर थे। स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा शीर्ष दो टीम चीन और दक्षिण कोरिया के बीच थी। इसमें चीन ने 16-12 से जीत हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। अन्य चार टीमों ने दो कांस्य पदक के लिए प्रतिस्पर्धा की जिसमें भारत ने पहले कांस्य पदक के मुकाबले में चीनी ताइपे को हराया और दूसरे मुकाबले में ईरान ने वियतनाम को 16-8 से मात दी। इस साल चार विश्व कप पदक जीत चुकी सुरूचि ने क्वालीफिकेशन दौर में परफेक्ट 100 के साथ शुरूआत की। दूसरे में 94 और तीसरे में 98 स्कोर किया। चौधरी का स्कोर 95, 96 और 95 रहा। कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में पहले 16 अंक तक पहुंचने वाली टीम जीत जाती है। जूनियर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में वंशिका चौधरी और गेविन एंथनी की भारतीय जोड़ी ने किम एजिन और किम डूयोन की कोरियाई जोड़ी को 16-14 से हराकर कांस्य पदक जीता। भारतीय टीम क्वालीफिकेशन में 578 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही थी जिसमें वंशिका ने 282 और गेविन ने 296 अंक बनाए।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग के खंड कार्यालय में जखोपुर सर्कल स्तर पर आयोजित बेस्ट मदर प्रतियोगिता में तुलशी ने प्रथम और मंजू ने

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

हमसे संपर्क करें