नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

सबसे खुशी का पल दर्दनाक बन गया बेंगलुरू भगदड़ पर बोले कोहली

शेयर करे :

भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के सुपरस्टार बल्लेबाज Virat Kohli ने IPL खिताब जीतने के जश्न में 4 जून को हुई भगदड़ के बारे में कहा है कि यह उनकी टीम का सबसे खुशी का दिन हो सकता था जो 11 लोगों की मौत के बाद दर्दनाक बन गया। RCB के 18 साल में पहली बार IPL खिताब जीतने के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर जश्न के लिए ढाई लाख प्रशंसकों के जमा होने के बाद भगदड़ मच गई थी। कोहली ने आरसीबी के एक्स हैंडिल पर कहा , आप कभी भी इस तरह दिल तोड़ने वाली घटना का सामना नहीं करना चाहते।

जो हमारी टीम के इतिहास का सबसे खुशी का पल होना चाहिए था, वह एक दुखद घटना में बदल गया। उन्होंने कहा , मैं अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों और चोटिल हुए अपने प्रशंसकों के बारे में सोचता हूं और प्रार्थना करता हूं। आपकी क्षति अब हमारी कहानी का हिस्सा है। हम मिलकर सावधानी, सम्मान और जिम्मेदारी से आगे बढेंगे। घटना की आधिकारिक जांच में बताया गया कि इस अराजकता का कारण उचित मंजूरी का अभाव और अत्यधिक भीड़ थी, जो फ्रेंचाइजी द्वारा सोशल मीडिया पर भेजे गए निमंत्रणों के कारण उमड़ी थी।

पुलिस ने स्वीकार किया कि दर्शकों को नियंत्रित करने के लिए उनके पास संख्या बल बहुत कम था और जांच में RCB को प्रशंसकों को बड़ी संख्या में आने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। इसके बाद, आरसीबी ने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की और उनकी स्मृति में सार्थक कार्वाई करने का संकल्प लिया। इसने आरसीबी केयर्स नामक एक फाउंडेशन भी शुरू किया, जिसने बेहतर भीड़ प्रबंधन प्रोटोकॉल तैयार करने के लिए स्टेडियम अधिकारियों, खेल निकायों और लीग भागीदारों के साथ मिलकर काम करने का वादा किया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर लौटने के दौरान सोमवार को बसों में भारी भीड़ रही। अंदर महिलाओं की अधिक संख्या

हमसे संपर्क करें