नवीनतम पोस्ट

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

सेना की बजाय आतंकवादियों का समर्थन कर रही कांग्रेस

शेयर करे :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की सेना का समर्थन करने के बजाय पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवादियों का समर्थन कर रही है। मोदी ने असम में दारंग जिले के मंगलदई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर घुसपैठियों और राष्ट्र-विरोधी ताकतों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि भाजपा घुसपैठियों को जमीन हड़पने नहीं देगी और न ही जनसांख्यिकी बदलने की उनकी साजिश को कामयाब होने देगी। मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस भारतीय सेना का समर्थन करने के बजाय पाकिस्तान द्वारा पाले गए आतंकवादियों का समर्थन करती है।

कांग्रेस ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचे को नष्ट करने वाले हमारे सशस्त्र बलों का समर्थन करने के बजाय घुसपैठियों और राष्ट्र-विरोधी ताकतों को बचाने में लगी रही। मोदी ने कहा कि मां कामाख्या के आशीर्वाद से ही ऑपरेशन सिंदूर सफल हुआ है और इस पावन भूमि पर आकर उन्हें गौरव महसूस हो रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी दावा किया, 1962 में चीनी आक्रमण के दौरान जवाहरलाल नेहरू द्वारा असम के लोगों को दिए गए घाव अभी तक नहीं भरे हैं। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की अतिक्रमण की गई भूमि से घुसपैठियों को बाहर निकालने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रशंसा की कि किसान अब इन भूखंडों पर खेती कर सकेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, भाजपा घुसपैठियों को जमीन हड़पने, महिलाओं और लड़कियों का अपमान करने और जनसांख्यिकी बदलने की साजिश नहीं करने देगी, यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।

मोदी ने कहा कि उन्हें भारत रत्न से सम्मानित भूपेन हजारिका का कांग्रेस द्वारा किए गए अपमान पर दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार भारत रत्न भूपेन हजारिका जैसे असम के महान सपूतों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस ने दशकों तक असम पर शासन किया, लेकिन ब्रह्मपुत्र नदी पर केवल 3 पुल बनाए, जबकि भाजपा नीत सरकार ने पिछले 10 वर्षों में छह ऐसे पुल बनाए हैं। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में उभर रहा है और असम की विकास दर 13 प्रतिशत है। उन्होंने कहा, यह डबल इंजन वाली सरकार के प्रयासों से संभव हुआ है। केंद्र और राज्य सरकार असम को स्वास्थ्य के केंद्र के रूप में विकसित कर रही हैं। विकसित भारत के सपने को साकार करने में पूर्वाेत्तर की बड़ी भूमिका है। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने लोगों से अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए स्वदेशी सामान खरीदने का आग्रह किया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा विधानसभा में पेश किए गए राज्य बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

दमदमा मार्ग पर सड़क सीमा में आ रहे स्ट्रीट लाइट के फाउंडेशन वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। स्ट्रीट लाइट पोल के फाउंडेशन

उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित सभागार कक्ष में रोड सेफ्टी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक

हमसे संपर्क करें