नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बिहार सरकार बेरोजगार स्नातकों को हजार रुपए देगी: नीतीश कुमार

शेयर करे :

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि राज्य सरकार स्नातक उत्तीर्ण प्रदेश के युवक-युवतियों को मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 2 साल की अवधि के लिए 1 हजार रुपए प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। इससे पहले यह योजना केवल 12वीं कक्षा पास कर चुके बेरोजगार युवाओं के लिए ही लागू थी। कुमार ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि राज्य सरकार के 7 निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व में संचालित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का विस्तार किया गया है।

इसके अंतर्गत इंटर उत्तीर्ण युवकायुवतियों को पहले से दी जा रही स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ अब कला, विज्ञान एवं वाणिज्य में उत्तीर्ण स्नातक बेरोजगार युवक-युवतियों को भी दिए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा, 20-25 आयु वर्ग के उन स्नातक उत्तीर्ण युवक-युवतियां को भी 1000 रुपए प्रतिमाह की दर से अधिकतम 2 वर्षों तक मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता का भुगतान किया जाएगा जो कहीं अध्ययनरत नहीं हैं तथा नौकरी-रोजगार हेतु प्रयास कर रहे हैं, उनका कोई स्वरोजगार नहीं है अथवा सरकारी, निजी, गैर सरकारी नियोजन प्राप्त नहीं है।

नीतीश कुमार ने उम्मीद जताई कि इस सहायता भत्ता का उपयोग युवक-युवतियां आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों में करेंगे ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।उन्होंने कहा, राज्य सरकार की इस दूरदर्शी पहल का उद्देश्य है कि राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर मिले। यहां के शिक्षित युवा आत्मनिर्भर, दक्ष और रोजगारोन्मुखी बनें और देश एवं राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। मुख्यमंत्री ने कहा, नवंबर 2005 में नई सरकार बनने के बाद से ही अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देना तथा उन्हें सशक्त और सक्षम बनाना हम लोगों की प्राथमिकता रही है।…आने वाले समय में सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नौकरी एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे नौकरीारोजगार प्राप्त कर सकें। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक संदेश साझा करते हुए सक्रिय

बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी ने दुष्कर्म की घटनाओं पर सरकार पर निशाना साधा है । नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में बच्चियों

पैतृक गांव जहानाबाद की NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की रहस्यमयी मौत हो गई । मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए CBI लगातार

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन कोर्ट परिसर को

हमसे संपर्क करें