नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

जीत के ट्रैक पर लौटने उतरेंगे श्रीलंंका-पाकिस्तान

शेयर करे :

सुपर-4 चरण में पहले मैच में मिली हार से उबरते हुए श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों एशिया कप के इस अहम चरण में मंगलवार को होने वाले मुकाबले में जीत की राह पर वापसी करना चाहेंगे। गत चैम्पियन श्रीलंका ग्रुप चरण में अपराजेय रही लेकिन पहले सुपर 4 मैच में उसे बांग्लादेश ने 4 विकेट से हराया। इससे टी-20 एशिया कप में उसके 8 मैचों के विजय अभियान पर रोक लगी और उसकी लय भी टूट गई। दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम मैदान से बाहर की गतिविधियों के कारण अधिक चर्चा में रही।

चिर प्रतिद्वंद्वी भारत ने उसे रविवार को एकतरफा मुकाबले में फिर हराया जो इस बार के एशिया कप में उसकी दूसरी हार थी। भारत और बांग्लादेश के दो अंक है और बेहतर रनरेट के आधार पर सूर्यकुमार यादव की टीम शीर्ष पर है। श्रीलंका और पाकिस्तान तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। रिकवरी के लिए अधिक समय भले ही नहीं मिला हो लेकिन सलमान आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को अब हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी। पूर्व कप्तान बाबर आजम और सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की कमी उन्हें बल्लेबाजी में बुरी तरह खली है।

उसके बल्लेबाज तकनीक और तेवर के मामले में अनुभवहीन साबित हुए। भारत के खिलाफ शीर्षक्रम के बल्लेबाजों साहिबजादा फरहान, फखर जमां और सईम अयूब ने उम्मीदें जताई और अच्छी शुरूआत देते हुए एक विकेट पर 90 रन बनाए। अयूब ने लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन दूसरे हाफ में पाकिस्तानी बल्लेबाज लय कायम नहीं रख सके। गेंदबाजी में भी लेग स्पिनर अबरार अहमद सिर्फ ओमान और यूएई जैसी टीमों के खिलाफ ही कामयाब रहे और भारतीय बल्लेबाजों को तनिक भी परेशान नहीं कर सके।  दूसरी ओर श्रीलंका की चिंता का सबब कमजोर मध्यक्रम है।

दासुन शनाका ने बांग्लादेश के खिलाफ पांचवें नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी की। ग्रुप चरण में लगातार दो अर्धशतक जमाने वाले पाथुम निसांका अब लय दोबारा हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं। कुसल मेंडिस और कामिल मिशारा अच्छे फॉर्म में है और स्थिरता दे सकते हैं। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने प्रभावित किया है जो टूर्नामेंट में छह विकेट ले चुके हैं। स्पिनर वानिंदु हसरंगा, दुष्मंता चामीरा, चरित असलंका और शनाका ने भी योगदान दिया है। मैच: रात 8:00 बजे से

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग के खंड कार्यालय में जखोपुर सर्कल स्तर पर आयोजित बेस्ट मदर प्रतियोगिता में तुलशी ने प्रथम और मंजू ने

हमसे संपर्क करें