नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

भारत–पाक मैचों पर बोले कप्तान सूर्यकुमार इसे प्रतिद्वंद्विता कहना बंद करें

शेयर करे :

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबलों को जबर्दस्त प्रतिद्वंद्विता कहना बंद करने का आग्रह किया है चूंकि उनकी टीम का चिर प्रतिद्वंद्वी पर पूरी तरह से दबदबा रहा है।  भारत ने एशिया कप सुपर 4 मैच में पाकिस्तान को रविवार को छह विकेट से हराया। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दोनों टीमों का सामना 15 बार हुआ है और भारत ने 12 बार जीत दर्ज की है। 

रविवार के मैच के बाद पाकिस्तान के एक सीनियर पत्रकार ने दोनों टीमों के बीच प्रदर्शन में अंतर के बारे में पूछा तो सूर्यकुमार ने मुस्कुराते हुए कहा , सर, मेरी गुजारिश है कि आप भारत और पाकिस्तान के मैचों को प्रतिद्वंद्विता कहना बंद कर दें। जब पत्रकार ने कहा कि वह प्रदर्शन के स्तर की बात कर रहे हैं, प्रतिद्वंद्विता की नहीं, इस पर भारतीय कप्तान ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

उन्होंने कहा, प्रतिद्वंद्विता और स्तर सभी बराबर है। प्रतिद्वंद्विता कहां है। अगर दो टीमें 15 मैच खेले और 8-7 का आंकड़ा हो तो प्रतिद्वंद्विता होती है। यहां तो 13-1 (12-3) या ऐसा ही कुछ है। कोई मुकाबला ही नहीं है।  जीत के लिए 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 39 गेंद में 74 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाडिय़ों का बेवजह लडऩे का इरादा उन्हें पसंद नहीं आया जिसकी वजह से बहस हुई। अभिषेक और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की। अभिषेक ने मैच के बाद कहा, जिस तरह से पाकिस्तानी खिलाड़ी बिना वजह हमसे भिड़ रहे थे, मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया और उनका इलाज आक्रामक बल्लेबाजी से ही करना था।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग के खंड कार्यालय में जखोपुर सर्कल स्तर पर आयोजित बेस्ट मदर प्रतियोगिता में तुलशी ने प्रथम और मंजू ने

हमसे संपर्क करें