नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

शुरुआती कारोबार: घरेलू शेयर बाजारों में होगी गिरावट

शेयर करे :

घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने कमजोर रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की। हालांकि बाद में मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच दोनों में अत्यधिक उतार-चढ़ाव रहा। BSI सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 138.36 अंक या 0.16 % फिसलकर 84,328.15 अंक पर आ गया। NSE निफ्टी 38.50 अंक या 0.15 % की गिरावट के साथ 25,837.30 अंक पर आ गया। हालांकि बाद में दोनों उच्च एवं निम्न स्तर के बीच उतार-चढ़ाव करते रहे।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स, इटर्नल, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर नुकसान में रहे। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, आईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, ट्रेंट, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में रहे।

एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। चीन का एसएसई कम्पोजिट और जापान का निक्की 225 लाभ में रहे जबकि हांगकांग का हैंग सेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार 12 नवंबर को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 % की गिरावट के साथ 62.63 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) 12 नवंबर को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से।,750.03 करोड़ रुपए के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 5,127.12 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

खबर समाप्त…….

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

हमसे संपर्क करें