नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

CM सैनी ने विश्व चैंपियन शेफाली को किया सम्मानित 

शेयर करे :

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर भारतीय महिला विश्व कप विजेता टीम की सदस्य शेफाली वर्मा को सम्मानित किया। सैनी ने उन्हें शॉल, 1.50 करोड़ रुपए का चेक और ग्रेड ए खेल प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार शेफाली को हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा ब्रांड दूत नियुक्त किया गया है।

सैनी ने बाद में एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैंने आज हरियाणा की बेटी और महिला क्रिकेट विश्व कप में अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन से भारत को विश्व विजेता बनाने वाली टीम की सदस्य शेफाली वर्मा से संत कबीर कुटीर (हरियाणा के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास) में मुलाकात की और उन्हें इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। 

उन्होंने कहा, उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के सम्मान में हरियाणा सरकार की ओर से उन्हें 1.50 करोड़ रुपए नकद और ग्रेड ए खेल प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यह सम्मान हरियाणा की खेल प्रतिभाओं को और भी अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगा। सैनी ने कहा कि अपनी कड़ी मेहनत और लगन से शेफाली ने केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा, यह उपलब्धि राज्य की सभी बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मैं कामना करता हूं कि आप अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करती रहें। शेफाली ने हरियाणा सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा, विश्व कप जीतकर हम बहुत खुश हैं। हरियाणा में खेल भावना कूट-कूट कर भरी है और राज्य में हर कोई खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। 

खबर समाप्त…….

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

हमसे संपर्क करें