नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

COP30 ने बेलेम राजनीतिक पैकेज का मसौदा जारी किया, जलवायु में परिवर्तन पर वार्ता अंतिम चरण

शेयर करे :

संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन COP-30 में 18 नवंबर को बेलेम राजनीतिक पैकेज का मसौदा जारी होने के साथ अंतिम चरण की वार्ता की शुरुआत हो गई। यह पैकेज आने वाले वर्षों में वैश्विक जलवायु कार्वाई की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। COP30 के अध्यक्ष आंद्रे कोरिया डो लागो ने सभी देशों को लिखे पत्र में अपील की कि वे साथ-साथ, कार्य बल स्तर पर काम करें ताकि मसौदे को तेज़ी से और निष्पक्षता के साथ अंतिम रूप दिया जा सके।

मसौदा दस्तावेज़ों को बुधवार को विचार-विमर्श के बाद अपनाए जाने की उम्मीद है। संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रूपरेखा सम्मेलन के अंतर्गत होने वाले वार्षिक COP30 में 190 से अधिक देशों के वार्ताकार भाग ले रहे हैं। COP30 का आयोजन ब्राज़ील के अमेज़न क्षेत्र के बेलेम में 10 से 21 नवंबर तक हो रहा है। जारी मसौदे में जलवायु-संबंधी व्यापार प्रतिबंध, राष्ट्रीय रूप से निर्धारित योगदान (NDC) पर संश्लेषण रिपोर्ट, 1.5 डिग्री सेल्सियस लक्ष्य और क्रियान्वयन अंतर, पेरिस समझौते के अनुच्छेद 9.1 और 13, अनुकूलन पर वैश्विक लक्ष्य, वैश्विक स्टॉकटेक, हरित जलवायु कोष और वैश्विक पर्यावरण सुविधा जैसे मुद्दे शामिल हैं।

एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि अध्यक्ष द्वारा जारी मसौदे पर सहमति बनाने के लिए तेजी से वार्ता चल रही है। मसौदे में जलवायु परिवर्तन को संपूर्ण मानवता की साझा चिंता बताते हुए देशों से मानवाधिकार दायित्वों का पालन करते हुए जलवायु कार्वाई सुनिश्चित करने की अपील की गई है। मसौदा उन 123 देशों की सराहना करता है जिन्होंने नई एनडीसी प्रस्तुत की हैं और बाकी देशों से जल्द ऐसा करने का आग्रह करता है।

भारत अभी अपनी संशोधित NDC प्रस्तुत नहीं कर पाया है। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि भारत 2035 अवधि की एनडीसी दिसंबर तक जारी करेगा। एनडीसी पेरिस समझौते के तहत देशों की राष्ट्रीय जलवायु योजनाएं होती हैं, जिनमें उत्सर्जन घटाने और जलवायु प्रभावों के अनुरूप बनने के लक्ष्य शामिल होते हैं। यह लक्ष्य वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने में मदद करते हैं। बेलेम पैकेज विकासशील देशों के लिए जलवायु वित्त को 2035 तक कम से कम 1.3 ट्रिलियन डॉलर प्रतिवर्ष तक बढ़ाने की मांग करता है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

हमसे संपर्क करें