नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

मोदी ने भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम की T20 विश्व कप जीत की सराहना की

शेयर करे :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम को पहला T20 विश्व कप जीतने पर बधाई देते हुए सोमवार को कहा कि यह जीत टीम वर्क और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण है। भारत ने रविवार को कोलंबो के पी सारा ओवल में खेले गए फाइनल में नेपाल को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीता। भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए नेपाल को 5 विकेट पर 114 रन पर रोक दिया और फिर 12 ओवर में 3 विकेट पर 117 रन बनाकर खिताब अपने नाम किया।

मोदी ने अपने X पेज पर लिखा, पहला दृष्टिबाधित महिला T-20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचने के लिए भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम को बधाई। इससे भी अधिक सराहनीय बात यह है कि वे टूर्नामेंट में अजेय रहीं। उन्होंने कहा, यह वास्तव में एक ऐतिहासिक खेल उपलब्धि है। यह कड़ी मेहनत, टीम वर्क और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण है। प्रत्एक खिलाड़ी एक चैंपियन है। टीम को भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं। उसकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

मोदी ने हाल ही में ग्रेटर नोएडा में आयोजित विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय मुक्केबाजों की भी सराहना की। मोदी ने लिखा, हमारे खिलाड़ियों ने विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करके नौ स्वर्ण सहित 20 पदक जीते। यह हमारे मुक्केबाजों के दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग के खंड कार्यालय में जखोपुर सर्कल स्तर पर आयोजित बेस्ट मदर प्रतियोगिता में तुलशी ने प्रथम और मंजू ने

हमसे संपर्क करें