नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

मलेशिया अगले साल 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाएगा

शेयर करे :

मलेशिया 2026 से 16 वर्ष से कम आयु के लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया इस तरह का कदम उठा चुका है। मलेशिया के संचार मंत्री फहमी फादजिल ने रविवार को कहा कि मंत्रिमंडल ने युवाओं को ऑनलाइन तौर पर डराने धमकाने, धोखाधड़ी और यौन शोषण जैसे खतरों से बचाने के व्यापक प्रयास के तहत इस कदम को मंज़ूरी दे दी है।

उन्होंने कहा कि सरकार ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों द्वारा अपनाए गए तरीकों का अध्ययन कर रही है और यह भी देख रही है कि क्या पहचान पत्र या पासपोर्ट के माध्यम से उपयोगकर्ताओं की उम्र की इलेक्ट्रॉनिक जांच की जा सकती है।

फादज़िल ने कहा, मेरा मानना है कि यदि सरकार, नियामक संस्थाएं और अभिभावक अपनी भूमिका निभाएं, तो हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि मलेशिया में इंटरनेट न केवल तेज, व्यापक और सस्ता हो, बल्कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सुरक्षित हो, खासकर बच्चों और परिवारों के लिए। जनवरी से, मलेशिया में सोशल मीडिया और मैसेजिंग मंचों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है। देश में कम से कम 80 लाख उपयोगकर्ता हैं। यह डिजिटल मंचों पर सरकारी निगरानी को सख्त करने की वृहद प्रक्रिया का हिस्सा है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

मेक्सिको में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ एल मेंचो

ICC Men’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर हुआ जब Zimbabwe national cricket team ने Australia national cricket team को 23 रन से हरा दिया।

भारत अपनी वायु क्षमता को आधुनिक बनाने के लिए रक्षा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पूंजी निवेश कर रहा है। हालिया उदाहरण 114 राफेल लड़ाकू

हमसे संपर्क करें