नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

इजराइली हवाई हमले में मारे गए हिज्बुल्ला कमांडर के अंतिम संस्कार में जुटे हजारों लोग

शेयर करे :

लेबनान में सोमवार को हजारों लोग चरमपंथी संगठन हिज्बुल्ला के शीर्ष सैन्य कमांडर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए, जो एक दिन पहले बेरूत में इजराइली हवाई हमले में मारा गया था। हिज्बुल्ला के शीर्ष कमांडर हयथम तबतबाई की अंतिम यात्रा में उसके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। तबतबाई और हिज्बुल्ला के 2 अन्य सदस्यों को बेरूत के दक्षिण में उस कब्रिस्तान में दफनाया गया जहां संगठन के लड़ाकों को पारंपरिक रूप से दफनाया जाता है।

इजराइल ने जून के बाद पहली बार रविवार को लेबनान की राजधानी पर हमला किया था और कहा था कि उसने तबतबाई को मार गिराया है। इजराइली सेना ने उसे हिज्बुल्ला का चीफ ऑफ स्टाफ बताया। इजराइल ने ईरान समर्थित इस समूह को चेतावनी दी कि वह फिर से हथियारबंद न हो।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रविवार के हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हुए हैं। फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इस हमले और संभावित तनाव को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। दक्षिणी लेबनान पर इजराइली हवाई हमलों में हाल के हफ्तों में तेजी आई है, जबकि इजराइल और अमेरिका लेबनान पर हिज्बुल्ला को निरस्त्र करने का दबाव बना रहे हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

हमसे संपर्क करें