नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

रोहतक में बास्केटबॉल हूप का लोहे का खंभा गिरने से 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत

शेयर करे :

हरियाणा के रोहतक में बास्केटबॉल कोर्ट पर अभ्यास के दौरान बास्केटबॉल हूप का लोहे का खंभा सीने पर गिरने से राष्ट्रीय स्तर के एक खिलाड़ी की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को हुई यह दुखद घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और मृतक की पहचान 16 वर्षीय हार्दिक के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार हार्दिक ने सब-जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लिया था। अधिकारियों ने बताया कि लोहे के खंभे के गिरने से जुड़ी परिस्थितियों और उपकरणों की स्थिति की जांच की जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को घटना पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर संवाददाताओं से कहा कि वह पहले मामले से जुड़ी सभी जानकारियां लेंगे।

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि 16 वर्षीय हार्दिक हूप की ओर हाथ बढ़ा रहा था और जैसे ही उसने उससे लटकने की कोशिश की, खंभा गिर गया और वह उसके नीचे दब गया। स्थानीय थाने के प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि लाखन माजरा गांव के खेल परिसर में कोर्ट के किनारे बैठे अन्य खिलाड़ियों ने हार्दिक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

हमसे संपर्क करें