नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

मशहूर पान मसाला कंपनी के मालिक की पुत्रवधू ने खुदकुशी की

शेयर करे :

दिल्ली में एक पान मसाला कंपनी के मालिक की 40 वर्षीय पुत्रवधू ने कथित तौर पर यहां अपने घर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक नोट और डायरी में लिखी बातों से संकेत मिलता है कि महिला के अपने पति के साथ संबंध ठीक नहीं चल रहे थे।

महिला की शादी 2010 में हुई थी। मंगलवार को महिला के पति ने उसे घर में फंदे से लटका हुआ पाया। वह उसे सफदरजंग अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि झगड़ों की वजह से दोनों अलग-अलग घरों में रह रहे थे। जांच के दौरान, पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला जिसमें महिला ने वैवाहिक संबंधों में तनाव की बात कही थी। उन्होंने बताया कि एक डायरी भी जब्त की गई है जिसमें उसके पति के साथ नियमित रूप से झगड़ों का कई बार जिक्र था। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर लौटने के दौरान सोमवार को बसों में भारी भीड़ रही। अंदर महिलाओं की अधिक संख्या

हमसे संपर्क करें