नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

मोदी सरकार की नीतियों से रुपया कमजोर हुआ, आर्थिक हालात अच्छे नहीं: खरगे

शेयर करे :

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण डॉलर के मुकाबले रुपए के मूल्य में गिरावट आई है तथा इससे यह भी पता चलता है कि देश की आर्थिक परिस्थित अच्छी नहीं है। खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को जवाब देना होगा कि रुपया क्यों कमजोर होता जा रहा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 90.36 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 28 पैसे और टूटकर अबतक के सबसे निचले स्तर 90.43 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। बुधवार को रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले 90 का स्तर पार कर 90.15 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

खरगे ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, मोदी सरकार की नीतियों की वजह से रुपया कमज़ोर हो रहा है। अगर सरकार की नीति अच्छी होती, तो रुपए की कीमत बढ़ती। रुपए के कमजोर होने से पता चलता है कि हमारी आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। सरकार भले ही अपनी पीठ थपथपा ले लेकिन दुनिया में हमारी करेंसी की कोई वैल्यू नहीं है। बाद में उन्होंने X पर पोस्ट किया, रुपया आज 90 पार कर चुका है। सरकार चाहे कोई भी ढ़िंढ़ोरा पीटे, रुपए की क़ीमत गिरने से ये पता चलता है की देश की असली आर्थिक परिस्थिति क्या है। अगर मोदी सरकार की नीति ठीक होती तो रुपया नहीं गिरता।

खरगे के मुताबिक, वर्ष 2014 के पहले मोदी जी ने कहा कि क्या कारण है हिंदुस्तान का रुपया पतला होता जा रहा है, ये जवाब देना पड़ेगा आपको। देश आप से जवाब मांग रहा है। उन्होंने कहा, मोदी जी से आज हम यही सवाल पूछ रहें हैं। उनको जवाब तो देना पड़ेगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रुपए की कीमत में गिरावट पर संवाददाताओं से कहा, मनमोहन सिंह जी के वक्त भाजपा के लोग रुपए को लेकर क्या-क्या कहते थे, आज रुपए के हाल पर ये क्या जवाब देंगे?

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

हमसे संपर्क करें