नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बम की धमकी के बाद इंडिगो की मदीना से हैदराबाद की उड़ान को अहमदाबाद में उतारा गया

शेयर करे :

सऊदी अरब के मदीना से हैदराबाद आ रही इंडिगो की एक उड़ान को बृहस्पतिवार को बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त (जोन-4) अतुल बंसल ने बताया कि विमान दोपहर करीब 12:30 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया और विमान की गहन तलाशी के लिए सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को भी विमान से नीचे उतारा गया।

बंसल ने कहा, जब उड़ान मदीना से हैदराबाद आ रही थी तो किसी ने इंडिगो को एक ईमेल भेज कर यह दावा किया गया था कि विमान में बम रखा गया है। चूंकि अहमदाबाद सबसे नजदीकी हवाई अड्डा था इसलिए विमान चालक ने एहतियात के तौर पर यहां उतरने का फैसला किया। अधिकारी ने बताया कि बम की धमकी की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की सहायता के लिए मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि शुरुआती तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

हमसे संपर्क करें