नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

रुपया शुरुआती कारोबार में 20 पैसे चढ़कर 89.69 प्रति डॉलर पर

शेयर करे :

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 20 पैसे चढ़कर 89.69 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि आरबीआई की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले निवेशक सतर्क हैं और उनका मानना है कि तटस्थ रुख से बाजार पर अधिक असर नहीं पड़ेगा। हालांकि ब्याज दरों में कटौती का कोई भी संकेत रुपए पर और दबाव डाल सकता है, खासकर घरेलू मुद्रा की पहले से ही कमजोर हालत को देखते हुए।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.85 पर खुला। शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 89.69 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 20 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को 26 पैसे की बढ़त के साथ 89.89 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.03 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 53.54 अंक चढ़कर 85,318.86 अंक पर जबकि निफ्टी 28.2 अंक की बढ़त के साथ 26,061.95 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.12 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से।,944.19 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ रिलीज होने के बाद बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। दमदार एक्शन, इमोशनल कहानी और स्टार कास्ट की शानदार परफॉर्मेंस ने इस फिल्म

हमसे संपर्क करें