नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

ममता ने कोलकाता में हुए कार्यक्रम में कुप्रबंधन को लेकर फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी से माफी मांगी, जांच समिति गठित

शेयर करे :

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कोलकाता में फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम में हुए कुप्रबंधन पर हैरानी जताते हुए इसकी जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन की घोषणा की।
ममता ने कहा कि वह मेस्सी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सॉल्टलेक स्टेडियम जा रही थीं, जहां हजारों प्रशंसक मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए थे।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैं लियोनेल मेस्सी, उनके प्रशंसकों और सभी खेल प्रेमियों से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए विनम्रतापूर्वक माफी मांगती हूं। ममता ने कहा, मैं न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) असीम कुमार रे की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित कर रही हूँ। गृह विभाग के मुख्य सचिव और पर्वतीय मामलों के विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव समिति के सदस्य होंगे। उन्होंने कहा कि समिति इस घटना की विस्तृत जांच करेगी, जवाबदेही तय करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय सुझाएगी।
ममता ने कहा, एक बार फिर मैं सभी खेल प्रेमियों से दिल से माफी मांगती हूँ। मेस्सी की संक्षिप्त कोलकाता यात्रा के दौरान उस समय अराजकता फैल गई, जब उनकी झलक पाने में असमर्थ प्रशंसक सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करते हुए मैदान में घुस गए।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

मेक्सिको में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ एल मेंचो

ICC Men’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर हुआ जब Zimbabwe national cricket team ने Australia national cricket team को 23 रन से हरा दिया।

भारत अपनी वायु क्षमता को आधुनिक बनाने के लिए रक्षा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पूंजी निवेश कर रहा है। हालिया उदाहरण 114 राफेल लड़ाकू

हमसे संपर्क करें