नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

18 दिसंबर : पुरुलिया में खेतों में मिला हथियारों का जखीरा

शेयर करे :

आज का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है, जिनमें पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रहस्यमय ढंग से हथियारों का जखीरा गिराए जाने की घटना भी शामिल है। पुरुलिया में 18 दिसंबर 1995 की सुबह जब वहां के स्थानीय लोग अपने खेतों में गए, तो उन्हें कुछ भारी भरकम बक्सों में आधुनिक हथियारों का एक बहुत बड़ा जखीरा खेत में पड़ा मिला। हथियारों के जखीरे में सैकड़ों एके 47 राइफल, रॉकेट लॉन्चर, टैंक विध्वंसक गोले और लगभग ढाई लाख कारतूस मिले। इसे देश की सुरक्षा में एक बड़ी चूक माना गया। देश की सुरक्षा एजेंसियों ने चार दिन में ही उस विमान और उसके आने के रास्ते का पता लगा लिया, जिसके जरिए ए हथियार गिराए गए थे।


देश-दुनिया के इतिहास में 18 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है-
1398 : आमिर तैमूर ने सुल्तान नुसरत शाह से दिल्ली की गद्दी छीन ली |

1865 : अमेरिका के विदेश मंत्री की घोषणा के अनुसार संविधान में 13वें संशोधन के जरिए देश में दास प्रथा को आधिकारिक रूप से गैरकानूनी घोषित किया गया।

1887 : भोजपुरी के शेक्सपियर नाम से विख्यात लोक कलाकार, रंगकर्मी भिखारी ठाकुर का जन्म हुआ।


1946 : मशहूर फिल्म निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग का जन्म। उन्होंने अपनी बेहतरीन फिल्मों से दुनियाभर में वाहवाही बटोरी।


1960 : नई दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन।


1963 : अमेरिका के विश्वविख्यात अभिनेता ब्रैड पिट का जन्म। पिट को ढेरों गैर परंपरागत किरदारों को पर्दे पर साकार करने के लिए जाना जाता है।


1989 : सचिन ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला।


1995 : अज्ञात विमान ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हथियारों का जखीरा गिराया।


1997 : किम दाए जुंग दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुने गए। वह देश के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाले विपक्ष के पहले नेता थे।
2014 : रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।


2017 : राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में बड़ी सफलता अर्जित करते हुए भारत ने 30 में से 29 स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया।


2019 : तिहाड़ जेल प्रशासन ने निर्भया मामले के दोषियों को सात दिनों के भीतर दया याचिका दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया।


2019 : अंग्रेजी में कथेतर गद्य लेखन के लिए कांग्रेस नेता शशि थरूर को और हिन्दी के लिए नंदकिशोर आचार्य को साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा।


2022: फीफा विश्वकप के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।


2024: महाराष्ट्र में नौसेना की एक स्पीड बोट के एक नौका से टकराने के कारण 13 लोगों की मौत और 101 अन्य लोगों को बचा गया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

हमसे संपर्क करें