नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

नाइजीरिया में ISIS पर अमेरिकी हमला, ट्रंप ने कहा-ईसाइयों पर हिंसा रोकने के लिए की कार्रवाई

शेयर करे :

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि नाइजीरिया में इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के ठिकानों को निशाना बनाते हुए उनके देश की ओर से एक शक्तिशाली और घातक हमला किया गया है। इससे पहले ट्रंप कई हफ्तों से नाइजीरिया की सरकार पर ईसाइयों के खिलाफ हो रहे अत्याचार रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाते रहे थे। क्रिसमस की रात अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने हमले की जानकारी दी, लेकिन इससे हुए नुकसान का विवरण या अन्य जानकारी साझा नहीं की। अमेरिका की अफ्रीका कमांड ने X पर पोस्ट कर बताया कि यह हमला नाइजीरिया के अधिकारियों के अनुरोध पर सोबोटो प्रांत में किया गया और इनमें आईएसआईएस के कई आतंकवादी मारे गए। कमांड ने कहा, आईएसआईएस के खिलाफ किया गया यह घातक हमला हमारी सेना की ताकत और देश के भीतर व विदेशों में अमेरिकियों के खिलाफ आतंकवादी खतरों को खत्म करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, आज रात, कमांडर-इन-चीफ के रूप में मेरे निर्देश पर अमेरिका ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में आईएसआईएस आतंकियों के खिलाफ एक शक्तिशाली और घातक हमला किया। ये आतंकी कई वर्षों से, खास तौर पर निर्दाेष ईसाइयों को निशाना बनाकर बेरहमी से हत्या कर रहे हैं। नाम न उजागर करने की शर्त पर रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका ने नाइजीरिया के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया और इस कार्रवाई पर नाइजीरिया सरकार की सहमति हासिल थी। नाइजीरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून, संप्रभुता के लिए पारस्परिक सम्मान और क्षेत्रीय व वैश्विक सुरक्षा के साझा संकल्पों के अनुरूप इस सहयोग के तहत खुफिया जानकारी का आदान-प्रदान और रणनीतिक समन्वय किया गया।

किसी भी तरह की आतंकवादी हिंसा नाइजीरिया के मूल्यों और अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती है। चाहे वह ईसाइयों, मुसलमानों या किसी अन्य समुदाय के खिलाफ हो। ट्रंप ने पिछले महीने पेंटागन (अमेरिका के रक्षा विभाग का मुख्यालय) को नाइजीरिया में ईसाइयों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए संभावित सैन्य कार्रवाई की योजना बनाने का आदेश दिया था। हाल में अमेरिकी विदेश विभाग ने यह भी घोषणा की थी कि ईसाइयों के खिलाफ हत्या और हिंसा में शामिल नाइजीरियाई लोगों और उनके परिवारों के वीजा पर पाबंदी लगाई जाएगी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

हमसे संपर्क करें