नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

भूटान के सोनम एशे ने T20 में विश्व रिकॉर्ड बनाया, 8 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने

शेयर करे :

भूटान के स्पिनर सोनम एशे पुरुषों के T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 8 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार बाएं हाथ के स्पिनर सोनम एशे ने 26 दिसंबर को भूटान के गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में म्यांमार के खिलाफ तीसरे T20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।
इस 22 वर्षीय गेंदबाज ने 7 रन देकर 8 विकेट लिए जिससे भूटान ने म्यांमार को 45 रन पर आउट कर दिया। इससे पहले भूटान ने 9 विकेट पर 127 रन बनाए थे। भूटान क्रिकेट ने X पर पोस्ट किया, एक यादगार स्पेल। सोनम एशे ने अविश्वसनीय प्रदर्शन करके 4 ओवर में 7 रन देकर 8 विकेट लिए और इस तरह से नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

इससे पहले किसी भी गेंदबाज ने किसी भी तरह के T20 मैच में 8 विकेट लेने का कारनामा नहीं किया था। इससे पहले T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड मलेशिया के तेज गेंदबाज स्याजरुल इद्रस के नाम था, जिन्होंने 2023 में चीन के खिलाफ 8 रन देकर 7 विकेट लिए थे। इनके अलावा बहरीन के अली दाऊद ही एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 7 विकेट लिए हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में भूटान के खिलाफ 19 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे। अगर T20 मैचों की बात करें तो नीदरलैंड के ऑलराउंडर कॉलिन एकरमैन ने 2019 में लीसेस्टरशर की तरफ से बर्मिंघम बियर्स के खिलाफ 18 रन देकर 7 विकेट जबकि बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने इस साल के शुरू में दरबार राजशाही के लिए खेलते हुए ढाका कैपिटल्स के खिलाफ 19 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग के खंड कार्यालय में जखोपुर सर्कल स्तर पर आयोजित बेस्ट मदर प्रतियोगिता में तुलशी ने प्रथम और मंजू ने

हमसे संपर्क करें