नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने 16 लोगों को कुचला, एक की मौत

शेयर करे :

जयपुर शहर में तेज रफ्तार एक लग्जरी कार ने राहगीरों को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शुक्रवार देर रात शहर की पत्रकार कॉलोनी इलाके में खरबास सर्कल के पास हुई जब तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई और बेकाबू होकर 30 मीटर तक सड़क किनारे स्थित दुकानों और ठेलों को टक्कर मारती चली गई।

इस घटना में वहां खड़ी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने बताया कि कार में 4 लोग सवार थे और कथित तौर पर सभी नशे की हालत में थे। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य मौके से फरार हो गए। उसने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जयपुरिया अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 8 लोगों को भर्ती किया गया, जबकि अन्य को निजी अस्पतालों में ले जाया गया या वे परिजनों के साथ घर चले गए।

पुलिस ने बताया कि घायलों में से एक भीलवाड़ा निवासी रमेश बैरवा की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार मरीजों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर दुख जताया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को उचित इलाज उपलब्ध कराया जाए। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने घायलों का हाल जानने के लिए जयपुरिया अस्पताल का दौरा किया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर लौटने के दौरान सोमवार को बसों में भारी भीड़ रही। अंदर महिलाओं की अधिक संख्या

हमसे संपर्क करें