नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

मुंबई में एक मंजिला इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

शेयर करे :

मुंबई के उपनगर गोरेगांव के भगत सिंह नगर इलाके में शनिवार तड़के एक आवासीय इमारत में आग लग जाने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह एक मंजिला इमारत राजाराम लेन में स्थित है। मुंबई अग्निशमन विभाग को तड़के तीन बजकर छह मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। अधिकारियों ने बताया कि आग भूतल और पहली मंजिल पर बिजली के तार और घरेलू सामान तक ही सीमित थी।

दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई। मौके पर पहुंचने पर दमकलकर्मियों ने बिजली की आपूर्ति काट दी। अधिकारियों ने बताया कि परिवार के तीनों सदस्यों को ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हर्षदा पावस्कर (19), कुशल पावस्कर (12) और संजोग पावस्कर (48) के रूप में हुई है। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

हमसे संपर्क करें