नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

भारत में T20 वर्ल्ड कप को लेकर अनिश्चितता से प्रभावित किया खिलाड़ियों का मानसिक स्वास्थ्य: शांतो

शेयर करे :

बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कहा है कि अगले महीने भारत में होने वाले टी20 विश्व कप में टीम की भागीदारी को लेकर बनी अनिश्चितता खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है लेकिन टीम हालात को ऐसे संभाल रही है जैसे सब कुछ ठीक है। शांतो ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के निदेशक एम. नजमुल इस्लाम पर भी निशाना साधा। उन्होंने पूर्व कप्तान तमीम इक़बाल को भारत का एजेंट बताए जाने की कड़ी आलोचना की। तमीम ने मौजूदा गतिरोध को सुलझाने के लिए संयमित और व्यावहारिक रवैए की वकालत की थी।

भारत में अगले महीने होने वाले T20 विश्व कप को लेकर बांग्लादेश की भागीदारी विवादों में घिर गई है, जब बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से टीम के मैच भारत से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की। शांतो ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, आप अगर हमारे विश्व कप के नतीजों को देखें तो हमने कभी लगातार अच्छा क्रिकेट नहीं खेला है। पिछले साल हमने बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन उससे भी अच्छे मौके थे, जिनका हम फायदा नहीं उठा सके। उन्होंने कहा, आप देखेंगे कि हर विश्व कप से पहले कुछ न कुछ जरूर होता है। 3 विश्व कप खेलने के अनुभव से मैं कह सकता हूं कि इसका असर पड़ता है।
शांतो ने कहा, अब हम ऐसा दिखाते हैं जैसे हमें कुछ भी प्रभावित नहीं करता और हम पूरी तरह पेशेवर क्रिकेटर हैं। आप लोग भी समझते हैं कि यह आसान नहीं है।

शांतो ने कहा कि खिलाड़ी इन तमाम व्यवधानों को एक तरफ रखकर टीम के लिए प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं। बेशक, अगर ये सब न हो तो बेहतर होता। यह स्थिति काफी हद तक हमारे नियंत्रण से बाहर है। T20 विश्व कप की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है और बांग्लादेश को भारत में चार मैच (तीन कोलकाता में और एक मुंबई में) खेलने हैं। बांग्लादेश ने इन मुकाबलों को श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग की है। बीसीबी ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बीसीसीआई के निर्देश पर रिलीज करने के बाद यह कदम उठाया है। शांतो ने कहा, मुझे नहीं पता कि यह सब कैसे हुआ या इसे कैसे नियंत्रित किया जा सकता था। लेकिन मैं इतना जरूर कहूंगा कि ऐसी परिस्थितियों में अभिनय करना भी मुश्किल होता है।
उन्होंने अंत में कहा, सही मानसिकता के साथ अगर हम विश्व कप में जाएं और कहीं भी खेलें, तो हमारा ध्यान इस पर होना चाहिए कि टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ कैसे दें।

शांतो ने बीसीबी निदेशक एम. नजमुल इस्लाम द्वारा पूर्व कप्तान तमीम इक़बाल को भारत का एजेंट बताए जाने पर गहरा दुख भी जताया। शांतो ने कहा, बहुत दुख हुआ, बेहद दुख हुआ, क्योंकि इस तरह की टिप्पणी एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में की गई, जो न सिर्फ पूर्व कप्तान रहे हैं बल्कि मेरी राय में बांग्लादेश के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें देखकर हम बड़े हुए हैं। खिलाड़ी होने के नाते हम सम्मान की उम्मीद करते हैं। चाहे वह कोई पूर्व कप्तान हो, नियमित खिलाड़ी हो,सफल हो या नहीं। दिन के अंत में हर क्रिकेटर सम्मान चाहता है। शांतो ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को खिलाड़ियों का संरक्षक माना जाता है, लेकिन इस मामले में एक अस्वीकार्य बयान दिया गया। माता-पिता अगर सुधार करना चाहें तो घर पर करते हैं, सबके सामने नहीं। ऐसे में जिस संस्था से हमें संरक्षण की उम्मीद होती है, वहां से अगर इस तरह की टिप्पणी आए तो उसे स्वीकार करना बहुत मुश्किल है। एक खिलाड़ी के तौर पर मैं इसे पूरी तरह खारिज करता हूं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

मेक्सिको में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ एल मेंचो

ICC Men’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर हुआ जब Zimbabwe national cricket team ने Australia national cricket team को 23 रन से हरा दिया।

भारत अपनी वायु क्षमता को आधुनिक बनाने के लिए रक्षा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पूंजी निवेश कर रहा है। हालिया उदाहरण 114 राफेल लड़ाकू

हमसे संपर्क करें