नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

इसरो के PSLV-C62 मिशन में तीसरे चरण के दौरान Abnormality आई

शेयर करे :

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने सोमवार को कहा कि पृथ्वी अवलोकन उपग्रह और कई वाणिज्यिक उपग्रहों को ले जा रहे रॉकेट PSLV-C62 को उड़ान के तीसरे चरण के दौरान एक Abnormality का सामना करना पड़ा। यह 44.4 मीटर लंबा, चार चरणों वाला पीएसएलवी-सी62 रॉकेट सोमवार सुबह 10 बजकर 18 मिनट के पूर्व निर्धारित समय पर यहां प्रक्षेपण केंद्र से रवाना हुआ।

सत्रह मिनट की यात्रा के बाद उपग्रहों को लगभग 511 किलोमीटर की ऊंचाई पर सूर्य की तुल्यकालिक कक्षा में स्थापित किए जाने की उम्मीद है। इसरो के अनुसार, पहले 2 चरणों ने अपेक्षित मापदंडों के भीतर प्रदर्शन किया और तीसरे चरण (PS3) के अंत में यान को अड़चन का अनुभव हुआ। यहां मिशन नियंत्रण केंद्र में टीम को संबोधित करते हुए इसरो प्रमुख नारायणन ने कहा, पीएसएलवी एक चार चरणों वाला वाहन है जिसमें 2 ठोस चरण और 2 तरल चरण हैं।

तीसरे चरण के अंत तक वाहन का प्रदर्शन अपेक्षित था। तीसरे चरण के अंत के करीब हम वाहन में अधिक गड़बड़ी देख रहे हैं और बाद में उड़ान पथ में विचलन देखा गया। हम डेटा का विश्लेषण कर रहे हैं और जल्द से जल्द आपको आगे की जानकारी देंगे। बाद में X पर एक पोस्ट में इसरो ने कहा, पीएसएलवी-सी62 मिशन को पीएस3 (तीसरे चरण) के अंत के दौरान एक विसंगति का सामना करना पड़ा। एक विस्तृत विश्लेषण शुरू किया गया है। यह मिशन वर्ष का पहला प्रक्षेपण था, जो इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड को मिले अनुबंध का हिस्सा था।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ रिलीज होने के बाद बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। दमदार एक्शन, इमोशनल कहानी और स्टार कास्ट की शानदार परफॉर्मेंस ने इस फिल्म

हमसे संपर्क करें