नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के 2 संदिग्ध मामले सामने आने के बाद झारखंड में अलर्ट जारी

शेयर करे :

पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के 2 संदिग्ध मामले सामने आने के बाद झारखंड में अलर्ट जारी किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने निगरानी और जन जागरूकता को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निपाह वायरस के संक्रमण से मृत्यु दर बहुत अधिक होती है और इसके तेजी से फैलने की आशंका रहती है इसलिए इसके मामलों में केंद्र सरकार को तत्काल सूचना देना आवश्यक है।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एक बयान में कहा, मैंने निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में कड़ी निगरानी, त्वरित रिपोर्टिंग प्रणाली और जन जागरूकता कार्यक्रम लागू किए जाएं ताकि लोगों को बीमारी से संबंधित लक्षणों, रोकथाम और सावधानियों के बारे में पूरी जानकारी मिल सके और झारखंड में बीमारी को फैलने से रोका जा सके। पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा था कि उत्तर 24 परगना जिले के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली 2 नर्सों में निपाह वायरस के लक्षण दिखाई दिए थे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर केंद्र की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ रिलीज होने के बाद बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। दमदार एक्शन, इमोशनल कहानी और स्टार कास्ट की शानदार परफॉर्मेंस ने इस फिल्म

हमसे संपर्क करें