नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

तिरुवनंतपुरम में पर्यटक बस पलटी, 17 लोग घायल

शेयर करे :

केरल में तिरुवनंतपुरम के निकट एक पर्यटक बस के शनिवार को पलट जाने से छात्रों सहित कम से कम 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घायलों में त्रिशूर जिले के कोडकारा के एक कॉलेज के शिक्षक और छात्र शामिल हैं जो औद्योगिक भ्रमण के तहत विजिलेंस बंदरगाह जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि हादसा तड़के करीब साढ़े तीन बजे उस समय हुआ, जब एथुक्कड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर चल रही बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह एक मकान से टकराकर पलट गई।

उसने बताया कि मकान को मामूली नुकसान हुआ और उसमें रहने वाला परिवार सुरक्षित है। बस में छात्रों, शिक्षकों और बस कर्मियों सहित करीब 42 लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। घायलों को परिपल्ली के एक अस्पताल में पहुंचाया गया। उसने बताया कि घायलों में से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और बाद में उसे कोल्लम के एक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने बताया कि जांच के तहत बस के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

हमसे संपर्क करें