नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

45 साल की BJP को मिला 45 साल का राष्ट्रीय अध्यक्ष: नितिन नवीन संभालेंगे कमान

शेयर करे :

बिहार के युवा नेता नितिन नवीन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। भाजपा की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी और उसी वर्ष नितिन नवीन का जन्म हुआ था, जिसके कारण उन्हें 45 साल पुरानी पार्टी का 45 साल का अध्यक्ष कहा जा रहा है। बिहार के सपूत नितिन नवीन के इस ऐतिहासिक पद पर पहुंचने पर पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है। राजधानी पटना में उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता जश्न मनाने की तैयारी में जुटे हैं। पटना के तीन प्रमुख स्थानोंमौर्य लोक, न्यू मार्केट और थ्री टेलर रोडपर बड़े डिजिटल बोर्ड लगाए गए हैं, जहां दिल्ली में होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

भाजपा प्रवक्ता और पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना बिहार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए बेहद खुशी की बात है कि बिहार से एक युवा नेता पार्टी की कमान संभाल रहा है। उन्होंने कहा, कार्यकर्ता इस मौके पर जश्न मनाना चाहते हैं और नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा के नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की दुआ कर रहे हैं। पूरे पटना और बिहार में छोटे-बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

नितिन नवीन बिहार में 5 बार विधायक रह चुके हैं और राज्य सरकार में मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। भाजपा युवा मोर्चा से निकले नितिन नवीन की संगठन स्तर पर मजबूत पकड़ मानी जाती है। दिसंबर 2025 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की ओर उनका पहला औपचारिक कदम माना गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनके नेतृत्व में संगठन को युवा ऊर्जा और नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक संदेश साझा करते हुए सक्रिय

बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी ने दुष्कर्म की घटनाओं पर सरकार पर निशाना साधा है । नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में बच्चियों

पैतृक गांव जहानाबाद की NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की रहस्यमयी मौत हो गई । मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए CBI लगातार

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन कोर्ट परिसर को

हमसे संपर्क करें