नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

इंडिगो ने हवाई अड्डों पर 717 स्लॉट खाली किए, विमानन मंत्रालय ने अन्य एयरलाइनों से मांगे आवेदन

शेयर करे :

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने विभिन्न घरेलू हवाई अड्डों पर 700 से अधिक स्लॉट खाली कर दिए हैं। दिसंबर की शुरुआत में परिचालन में भारी व्यवधान को देखते हुए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन की सर्दियों की उड़ानों में 10 प्रतिशत की कटौती कर दी थी, जिसके बाद कंपनी ने यह कदम उठाया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। हवाई अड्डे पर किसी विमान के उड़ान भरने और उतरने के लिए दिए गए निश्चित समय को स्लॉट कहा जाता है। सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि खाली किए गए कुल 717 स्लॉट में से 364 दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे छह प्रमुख मेट्रो हवाई अड्डों के हैं। इनमें सबसे अधिक स्लॉट हैदराबाद और बेंगलुरु के हैं। आंकड़ों के अनुसार, ये स्लॉट जनवरी से मार्च की अवधि के लिए खाली किए गए हैं।

इस घटनाक्रम के बीच, नागर विमानन मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को अन्य एयरलाइनों से इंडिगो द्वारा खाली किए गए इन स्लॉट पर घरेलू उड़ानें संचालित करने के लिए आवेदन मांगे हैं। एक सूत्र ने कहा, इंडिगो ने मंत्रालय को 717 स्लॉट की सूची सौंपी है। पिछले साल दिसंबर में शीतकालीन उड़ानों के समय में 10 % की कटौती के बाद इन्हें खाली किया गया है। डीजीसीए ने यह निर्देश अंतिम समय में उड़ानों के रद्द होने को रोकने और परिचालन स्थिरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिया था। इंडिगो को 2025-26 के शीतकालीन कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन 2,144 उड़ानों के संचालन की अनुमति थी, जो 10 प्रतिशत की कटौती के बाद घटकर।,930 रह गई है।

पिछले साल 3 से 5 दिसंबर के बीच इंडिगो ने 2,507 उड़ानें रद्द की थीं और।,852 उड़ानें देरी से चली थीं, जिससे देश भर में 3 लाख से अधिक यात्री प्रभावित हुए थे। परिचालन में भारी व्यवधान को देखते हुए डीजीसीए ने इंडिगो के शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम में 10 प्रतिशत की कटौती कर दी थी, जिसका सीधा अर्थ है कि एयरलाइन ने विभिन्न स्लॉट में अपनी सेवाओं का संचालन बंद कर दिया है। एयरलाइन उद्योग जगत के विशेषज्ञों का मानना है कि अन्य एयरलाइनें इन स्लॉट को लेने में अधिक रुचि नहीं दिखा सकती हैं क्योंकि इतने कम समय में नेटवर्क की योजना बनाना और नए मार्गों पर उड़ानें शुरू करना संभव नहीं है।

विशेषज्ञों के अनुसार, किसी नए रूट को शुरू कर केवल एक महीने बाद उसे बंद करना व्यावहारिक नहीं है। इसके अलावा, इनमें से अधिकतर रेड-आई उड़ानें (देर रात या तड़के संचालित होने वाली उड़ानें) हैं, जिसके कारण एयरलाइनें इन्हें लेकर उत्साहित नहीं हैं। नागर विमानन मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एयरलाइनों को भेजे गए संदेश में स्पष्ट किया है कि इच्छुक एयरलाइनों को खाली स्लॉट का उपयोग करने के लिए अपने मौजूदा मार्गों को बंद नहीं करना चाहिए। इससे पहले 17 जनवरी को डीजीसीए ने परिचालन में खामियों के लिए इंडिगो पर 22.20 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एलबर्स को चेतावनी भी दी थी। नियामक ने एयरलाइन को 50 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी जमा करने का भी निर्देश दिया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

हमसे संपर्क करें