नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

अनाहत सिंह ने न्यूयॉर्क में जापान की खिलाड़ी को चुनौती दी, लेकिन हार गई

शेयर करे :

भारत की उभरती हुई स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह को न्यूयॉर्क में स्प्राट टूर्नामेंट ऑफ चैंपियंस के दूसरे दौर में जापान की विश्व में सातवें नंबर की खिलाड़ी सतोमी वातानाबे के खिलाफ उलटफेर करने की स्थिति में पहुंचने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा।

अपने पहले पीएसए प्लैटिनम-स्तरीय टूर्नामेंट में भाग ले रही महिला रैंकिंग में विश्व की 31वें नंबर की खिलाड़ी अनाहत ने शुरुआती दो गेम जीते, लेकिन जापान की छठी वरीयता प्राप्त अनुभवी खिलाड़ी ने वापसी करते हुए 6-11, 6-11, 11-2, 11-8, 11-6 से जीत हासिल की।

सतोमी ने कहा, यह मेरे लिए वास्तव में एक कड़ा मैच था। उसने (अनाहत) बहुत ही शानदार खेल दिखाया। उसके विनर्स तो कमाल के थे। मैं मैच जीतने से वास्तव में बहुत खुश हूं। भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी अनाहत ने इससे पहले लूसी टरमेल को हराकर टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया था। अनाहत ने इंग्लैंड की टरमेल को 11-3, 11-6, 9-11, 13-11 से हराया था।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग के खंड कार्यालय में जखोपुर सर्कल स्तर पर आयोजित बेस्ट मदर प्रतियोगिता में तुलशी ने प्रथम और मंजू ने

हमसे संपर्क करें