नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

गोरखपुर में पुल के नीचे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

शेयर करे :

गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस ने एक पुल के नीचे निर्वस्त्र अवस्था में एक महिला का शव बरामद किया। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार, फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कहीं और की गई तथा बाद में शव को बैरघट्टा पुल के नीचे फेंक दिया गया।

अधिकारी ने बताया, ऐसा प्रतीत होता है कि महिला का सिर ईंट से कुचला गया था और शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। सुबह सैर पर निकले लोगों ने शव देखा, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए। श्वान दस्ते को भी मौके पर लगाया गया, जिसने घटनास्थल से बैरघट्टा गांव की ओर करीब 200 मीटर तक तलाश की, लेकिन फिर वापस लौट आया। पुलिस अधीक्षक (उत्तर) ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करण नैयर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के पास घसीटने के निशान मिलने से यह संदेह और पुख्ता हुआ है कि शव को किसी अन्य स्थान से लाया गया था। मामले की जांच जारी है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

हमसे संपर्क करें