नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

वेनेजुएला ने राजनीतिक कारणों से बंदी बनाए सैकड़ों कैदियों की रिहाई संबंधी विधेयक लाने की घोषणा की

शेयर करे :

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने शुक्रवार को एक ऐसे विधेयक की घोषणा की, जिसके जरिए सैकड़ों कैदियों की रिहाई का रास्ता खुल सकता है। इनमें राजनीतिक कारणों से हिरासत में लिए गए विपक्षी नेता, पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता भी शामिल हैं। अमेरिका समर्थित विपक्ष लंबे समय से इस तरह के कदम की मांग करता रहा है। यह 3 जनवरी को देश की बागडोर संभालने के बाद रोड्रिगेज द्वारा दी गई नई रियायत मानी जा रही है।

उन्होंने यह जिम्मेदारी तब संभाली थी जब वेनेजुएला की राजधानी काराकस में अमेरिकी सैन्य हमले के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को बलपूर्वक हिरासत में ले लिया गया था। रोड्रिगेज ने न्यायाधीशों, मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल के नियंत्रण वाली नेशनल असेंबली इस विधेयक पर तत्काल विचार करेगी।

टेलीविजन पर प्रसारित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, मेरी कामना है कि यह कानून राजनीतिक टकराव के कारण हुए घावों को भरने का काम करे। वेनेजुएला में कैदियों के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन फोरो पीनल का अनुमान है कि पूरे दक्षिण अमेरिकी देश में राजनीतिक गतिविधियों के कारण 677 लोग विभिन्न हिरासत केंद्रों में बंद हैं। इससे पहले, इसी महीने रोड्रिगेज की सरकार ने सद्भावना के तौर पर बड़ी संख्या में कैदियों को रिहा करने की योजना की घोषणा की थी। हालांकि, जेल में बंद लोगों के परिजनों ने रिहाई की प्रक्रिया की धीमी गति को लेकर कड़ी आलोचना की है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदम्बरम

मेक्सिको में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ एल मेंचो

ICC Men’s T20 World Cup में बड़ा उलटफेर हुआ जब Zimbabwe national cricket team ने Australia national cricket team को 23 रन से हरा दिया।

भारत अपनी वायु क्षमता को आधुनिक बनाने के लिए रक्षा क्षेत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पूंजी निवेश कर रहा है। हालिया उदाहरण 114 राफेल लड़ाकू

हमसे संपर्क करें