नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Sohna: सीडीपीओ कार्यालय में बेस्ट मदर प्रतियोगिता आयोजित, 25 माताओं ने लिया भाग

शेयर करे :

महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग के खंड कार्यालय में जखोपुर सर्कल स्तर पर आयोजित बेस्ट मदर प्रतियोगिता में तुलशी ने प्रथम और मंजू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में 25 माताओं ने भाग लिया। शुक्रवार को सीडीपीओ कार्यालय परिसर में जखोपुर सर्कल की माताओं की परीक्षा ली गई। परीक्षा में माताओं के खान-पान, बच्चों के पालन-पोषण, बच्चों के स्वास्थ्य और आहार से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में सर्कल से आई 25 माताओं ने भाग लिया।

परीक्षा के दौरान महिलाओं से पूछा गया कि बच्चों को कब-कब और कौन-सा भोजन देना चाहिए, बच्चों का वजन और शारीरिक विकास कैसे होना चाहिए, किस उम्र में किस प्रकार का आहार देना जरूरी है। इसके अलावा बच्चों की मानसिक स्थिति, टीकाकरण, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी, बच्चों की बोल-चाल पर ध्यान कैसे दिया जाए और उनके स्वास्थ्य व स्वच्छता का ध्यान कैसे रखा जाए, जैसे विषयों पर भी प्रश्न पूछे गए।

सुपरवाइजर रेखा सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 25 माताओं से इन्हीं विषयों पर प्रश्न पूछे गए। जिन महिलाओं ने सही उत्तर दिए, उनमें से 3 को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए चुना गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तुलशी निवासी जखोपुर, द्वितीय स्थान मंजू निवासी रायपुर और तृतीय स्थान निर्मला निवासी वार्ड नंबर 19, सोहना ने प्राप्त किया।

विजेताओं को दिया गया इनाम:

सीडीपीओ प्रवीण लता ने बताया कि सर्कल स्तर की प्रतियोगिता में विजेताओं को क्रमशः 2 हजार, 1200 और 800 रुपये का पुरस्कार दिया गया। यह राशि विजेताओं के बैंक खातों में तुरंत जमा कर दी गई है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

हमसे संपर्क करें