नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

लंदन से हैदराबाद आ रही ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान को बम की धमकी, सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाया गया

शेयर करे :

लंदन से हैदराबाद आ रही ब्रिटिश एयरवेज़ की एक उड़ान को बम की धमकी मिली, जिसके बाद विमान के यहां उतरने पर हवाई अड्डा अधिकारियों ने मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाए। हवाई अड्डे के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ग्राहक सेवा को सोमवार को हीथ्रो से हैदराबाद आ रही बीए 277 उड़ान में बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला।


सूत्रों ने पीटीआई-भाषा से कहा, विमान सुरक्षित उतरा और मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल शुरू किया गया। उड़ान हीथ्रो के लिए रवाना हो चुकी है। सूत्रों ने बताया कि मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल में विमान को अलग करना, सामान और यात्रियों की जांच करना, अग्निशमन गाड़ी को तैयार रखना और खोजी कुत्तों की मदद लेना शामिल है। इस महीने की शुरुआत में इंडिगो की मदीना-हैदराबाद और शारजाह-हैदराबाद उड़ानों को भी दो मिलते-जुलते ईमेल मिले थे। इसके बाद मदीना से हैदराबाद आ रहे विमान का मार्ग परिवर्तित कर उसे अहमदाबाद ले जाया गया था।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

हमसे संपर्क करें