नवीनतम पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्रेस वार्ता करते

होली भारत के सबसे रंगीन त्योहारों में से एक है,

होली का त्यौहार करीब आते ही हवाओं में उल्लास घुलने

असम में जादू टोना करने के संदेह में दंपति को जिंदा जलाया गया

शेयर करे :

असम में कार्बी आंगलोंग जिले के एक गांव में कुछ लोगों ने जादू-टोना करने के संदेह में एक दंपति को जिंदा जला दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार रात को होवराघाट क्षेत्र के संख्या-एक बेलोगुड़ी मुंडा गांव में हुई। उन्होंने कहा, बदमाशों ने पहले दंपति पर उनके घर के अंदर धारदार हथियारों से हमला किया। उसके बाद उन्होंने उनके घर में आग लगा दी जिससे दंपति की जलकर मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों ने मृतकों पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया। मृतकों की पहचान गार्डी बिरोवा (43) और मीरा बिरोवा (33) के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस और नगर निकाय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और उन्होंने जांच शुरू कर दी है। यह इलाका अंधविश्वास की गिरफ्त में है। लोग अब भी अफवाहों पर विश्वास करते हैं, जिससे कुछ लोगों को कष्ट झेलना पड़ता है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के अलावा, राज्य के कानून के तहत भी ऐसे कृत्य अपराध की श्रेणी में आते हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है। नाले के आसपास बस रही कॉलोनियों

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा

हमसे संपर्क करें