जिले के थाना मुजेसर क्षेत्र के कबाड़ा मार्केट में सोमवार को एक मकान से तेज बदबू आने लगी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना मुजेसर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया। अंदर का नजारा देख पुलिस और आसपास के लोग हैरान रह गए। कमरे में 55 वर्षीय श्याम बहादुर का शव पड़ा हुआ था।
जानकारी के अनुसार मृतक मूलरूप से नेपाल का रहनेवाला था और लंबे समय से फरीदाबाद में अकेला रहरहा था। श्याम बहादुर कबाड़ा चुनने का काम करताथा। दूसरे साथ के पड़ोसियों ने बताया कि वह बीमार रहता था और नशे का आदी भी था। पिछले कुछ दिनों से उसे किसी ने बाहर आते-जाते नहीं देखा। जिसके बाद कमरे से आ रही बदबू से लोगों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर BK अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मुजेसर थाना प्रभारी समीर कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को एक कमरे से अंदर तेज बदबू आनेकी सूचना दी। पुलिस ने कमरे को खोला, तो एक 55 वर्षीय व्यक्ति मृत पिछले कुछ दिनों जैसे 5 से 6 दिन के आस पास से मृत था।
फोरेंसिक टीम की बुलाकर जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार वालों की जानकारी लेकर उन्हें सूचना दी जाएगी। मृतक मुजेसर एरिया के कबाड़ मार्किट में एक कमरे में किराए पर रहता था।