नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

पलक्कड़ में सड़क किनारे पड़ी वस्तु में धमाके से किशोर गंभीर रूप से घायल

शेयर करे :

केरल के पलक्कड़ जिले में सड़क के किनारे पड़ी एक वस्तु में धमाका होने से 11 वर्षीय लड़के के पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। ओट्टापलम पुलिस के अनुसार, घायल लड़के की पहचान वीट्टमपारा निवासी श्रीहरशन के रूप में हुई है, जिसे रविवार को तुरंत पेरिनतलमण्णा के एक अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि विस्फोट में टखने का मांस फट जाने से उसके पैर में गंभीर चोट आई है।

यह घटना उस वक्त की है जब श्रीहरशन अपनी मां के साथ गांव के रास्ते से गुजर रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, अचानक उसका पैर उस वस्तु से टकराया और उसमें विस्फोट हो गया। प्रारंभिक तौर पर संदेह है कि वह वस्तु देसी विस्फोटक हो सकती है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर जंगली जानवरों, खासकर जंगली सूअरों को डराने के लिए किया जाता है।

चूंकि इस इलाके में जंगली सूअर काफी हैं, इसलिए वहां इस तरह के विस्फोटक रखे जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसकी पुष्टि केवल वैज्ञानिक जांच के बाद ही हो सकेगी। हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। घायल लड़का फिलहाल पेरिनतलमण्णा के सहकारी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

हमसे संपर्क करें